दिल्ली समेत सात राज्यों में जारी है ठण्ड का प्रकोप: दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बीते रविवार को दिल्ली समेत सात राज्यों में कंपकपी छूटने वाली ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले आने वाले दो दिन शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, और कुछ राज्यों में यह स्थिति छिटपुट स्थानों पर ही देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। जिससे ठंड में इज़ाफ़ा हो सकता है। वहीं, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित भी कर सकती है।
साथ ही आपको बताते चले की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर के साथ घना कोहरा पड़ेगा। और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके अलावा जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा रहेगा।
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News